Posts

Secret lock, secret wallet without any app,Kisi bhi photo video Ko hide kaise kare how to hide photo

Image
 नमस्कार दोस्तों  हम सभी के मोबाइल में फोटो वीडियो या कहें तो कुछ ऐसी पर्सनल चीजें या personal information data होती हैं जो हम किसी दोस्त या किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं। तब हम ऐसी स्थिति में हम Play Store या वेबसाइट में सर्च करते रहते हैं की  हाइड कैसे करें,और काफी  समय खराब करने के बाद कोई एक अच्छा सा तरीका मिलता है, और  इसके लिए भी हमें Play Store से एक नया ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है, लेकिन दोस्तों ऐसा करने से हमारे फोन की रैम और रोम दोनों बढ़ जाती है जिसे हमारे मोबाइल फोन का performance slow हो जाता है। या कहें तो धीरे चलने लगता है, दोस्तों मैं आज आपको एक नई ट्रिक बताना चाहूंगा जिसमें आपको ना कोई ऐप डाउनलोड करना है, ना ही कोई एप्लीकेशन और ना ही कोई अपना समय बर्बाद करना है, यह चीजें आपके फोन में ही उपलब्ध होती हैं और हमें पता नहीं होती है  तो बस हमें करना क्या है Step 1 .  सबसे पहले हमें अपने फोन के File maneger मैं जाना है और साइड में बने बॉक्स पर टच करना है जिससे ऑप्शन आता है create a folder और हमें वहां एक फोल्डर से...

Ham kis liye jite hai , so for DREAM ,"सपने"

 नमस्कार दोस्तों हम अक्सर यह परेशान रहते हैं कि हम सक्सेस क्यों नहीं हो रहे सफल क्यों नहीं हो रहे हैं तो आज मैं आप लोगों को सफल होने के, खुश रहने के तरीके नए अनुभव बताना चाहूंगा मैं आपका अमूल्य  समय लिए बिना मैं आपको अपना अनुभव बताना चाहूंगा और वह है सपना DREAM तो दोस्तों हम सब ने सुना है होगा कि   सपने वह सच नहीं होते जो सोते हुए देखे जाए सपने वह सच होते हैं  जिनके लिए हम सोना छोड़ देते हैं। हां तो यह बात बिल्कुल सही है कि यदि हम सफल होना चाहते हैं तो हमें सबसे पहले अपने अंदर की कमियों को पहचानना होगा और यह कमियां हमें कैसे मिलेंगे हमारे अंदर यह सवाल उठता है तो यह कमियों को  पहचानने के लिए हमें  सबसे पहले अपने अंदर एक विश्वास लाना होगा और एक लक्ष्य  बनाना  चाहिए अब हमारे अंदर सवाल आता कि लक्ष्य हम बनाएं कैसे किस चीज को अपना लक्ष्य बनाएं। हमारे सपने ही हमारा लक्ष्य होते हैं। हमारी ख्वाहिशों से बनता है इसे कहते हैं हम   सपना  dream  हां तो दोस्तों हम सब का एक सपना होता है कि हमारे पास एक अच्छा जॉब हो एक अच्छी कार हो एक...

सफल व्यक्ति के विचार

Image
सफलता या असफलता अधिकतर हमारे प्रयासों पर निर्भर करती हैं। यदि हम लगातार प्रयास करते है,तो सफलता अवश्य मिलती है। जब हम अपना कर्त्तव्य करते हैं तो कभी विफल नहीं होते , विफल जब होते हैं जब हम उसकी उपेक्षा करते हैं। तुम्हारी महात्वाकांक्षी , किसी भी काम से अधिक प्राप्त करने की न हो ,बल्कि यह हो कि उस काम में तुम कितना योगदान कर सकते हों। मैं जिन बातों को जितना अधिक और जितना गहरा चिंतन करता हूं, वे मेरे लिए उतनी ही उत्साह पूर्ण होती हैं। जो व्यक्ति प्रक्रति के सौंदर्य से प्रभावित नहीं होता , वह जीवन के आधे सुख खो चुका होता है।  इंसान बोलना तो एक वर्ष में ही सीख जाता है पर चुप रहना सीखने में पूरा जीवन चला जाता है। खुद का माइनस पॉइंट जानना ही जिंदगी का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है। अकेले चलना सीख लो जरूरी नहीं जो आज तुम्हारे साथ है वह कल भी तुम्हारे साथ रहे। मैं अपनी जिंदगी में हर किसी को अहमियत देता हूं क्योंकि जो अच्छे होंगे वह साथ देंगे और जो बुरे होंगे वह सबक देंगे। जिंदगी में बड़ी जीत हासिल करना है तो...

स्वामी विवेकानंद जी के 5 विचार

° यदि स्वयं में विश्वास करना और अधिक विस्तार से पढाया और अभ्यास कराया गया होता, तो मुझे यकीन है,कि बुराइयों और दुःखो का एक बहुत बड़ा हिस्सा गायब हो गया होता । °  हम जो बोते हैं वो काटते हैं, हम स्वयं अपने भाग्य के विधाता हैं,हवा बह रही है, वो जहाज जिनके पाल खुले हैं, इससे टकराते हैं, और अपनी दिशा में आगे बढ़ते हैं, पर जिनके पाल बंधे हैं, हवा को नहीं पकड़ पाते क्या यह हवा की गलती हैं ,हम खुद अपना भाग्य बनाते हैं । °   भला हम भगवान को खोजने कहाँ जा सकते हैं, अगर उसे अपने ह्रदय और हर एक जीवित प्राणी में नहीं देख सकते। °  स्वतंत्र होने का साहस करो, जहाँ तक तुम्हारे विचार जाते हैं वहां तक जाने का साहस करो, और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो। °  जिस धागे की गांठें खुल सकती है, उस धागे पर कैंची नहीं चलानी चाहिए ।

अनमोल विचार

1 .  impossible को गौर से देखने में खुद कहता है। I m possible , बस आप सोचने व देखने का नजरिया बदल दे, और नामुमकिन को मुमकिन कर दो। 2. कैलेण्डर हमेशा तारीख को बदलता है, पर एक दिन ऐसी भी तारीख आती है। जो  कैलेण्डर को ही बदल देती है। इसलिए सब्र करें, वक्त हर किसी का आता है। 3. एक बार एक छोटी सी मछली ने अपनी मां से पूछा कि हम पानी में क्यो रहते हैं , जमीन पर क्यो नही ? ,तब उसकी मां बोली बेटी ,हम FISH है, इसलिए पानी में रहते हैं, जमीन पर तो selfish रहते हैं। 4.  गुस्सा और तूफान एक जैसे होते हैं , ठंडा होने के बाद ही पता चलता है,कितना नुक्सान हुआ।
हमें दूसरों की गलतियों से सीखना चाहिए, क्योंकि आपके पास इतना समय नहीं है कि सभी गलतियों को स्वयम करें । कुछ भी बोलने से पहले हमें उस पर भली-भांति विचार कर लेना चाहिए संयम व धैर्य ही सफलता की कुंजी है
Image
यदि आप कुछ करने की सोच रहे हैं, तो आज से ही समय का सदुपयोग करें। आप तब तक अच्छे हैं, जब तक कि आप सामने वाले के मन की बात करते हैं,  जैसे ही आप अपने   मन का करते है आपकी अच्छाइयां खत्म हो जाती हैं। तो हमें दूसरों के सामने अच्छा बनने की कोशिश ना करके हमें स्वयं   को अच्छा बनाना है क्योंकि सामने वाले की सोच तो समय के अनुसार बदलती रहती है जैसे ही सामने वाले व्यक्ति का लक्ष्य पूरा होता है उस व्यक्ति की सोच बदल जाती है तो इसलिए हमें खुद पर कॉन्फिडेंस रखना चाहिए और सामने वाले के लक्ष्य को ना ध्यान देकर अपने लक्ष्य की ओर पूरी ईमानदारी और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए, तभी हम सफलता को कायम कर सकते हैं जब हम अपने लक्ष्य की ओर   कड़ी मेहनत करेंगे तो हमारा लक्ष्य अपने आप में संपूर्ण होता नजर आएगा हमारे अंदर विश्वास बढ़ता जाएगा और जब आप लक्ष्य को प्राप्त कर चुके होंगे तो वह सभी आपका साथ देंगे जिन्हें कभी आपसे शिकायत हुआ करती थीं।